अरुणाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. दिरांग से तवांग मार्ग पर अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह भूस्खलन इतना तेज था कि कुछ ही पलों में पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिरने लगे. इस दौरान सड़क से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए.!
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग अचानक हुए इस मंजर को देखकर घबराकर इधर-उधर भागने लगे. पहाड़ से भारी मात्रा में गिरे पत्थरों ने वहां खड़े वाहनों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया. गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान जाने की खबर सामने नहीं आई, लेकिन इस घटना ने लोगों को डरा दिया.!

