
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर यातायात प्रभारी द्वारा हर जगह हाइवे पर बोर्ड लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि आज कल हाइवे पर लोग बिना हेलमेट के चलते हैं कहीं ट्रिपल सवारी करते भाग रहे हैं।
ओवर स्पीड चलाते हुए एक्सीडेंट हो जाते बाइक चलाते हुए फोन पर बात करना अचानक डिसबैलेंस हो जाता कई बड़े हादसे के शिकार हो जाते हैं।
इस पर रोकथाम के लिए उन्नाव के हाइवे मुख्य चौराहे व बाईपास पर बोर्ड लगा कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
यातायात के दीवान राम प्रकाश ने खुद अपने हमराहियों के साथ हर जगह बोर्ड लगवा रहे हैं। और सबसे अपील कर रहे हैं।



