
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।निराला प्रेक्षा ग्रह से हर घर तिरंगा रैली को सदर विधायक व जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दिखाई हरी झंडी,
रैली में प्रतिभागी बच्चों ने हांथ में तिरंगा लेकर लगाए भारत माता के जयकारे, मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निराला प्रेक्षाग्रह से सदर विधायक पंकज गुप्ता जिलाधिकारी गौरांग राठी मुख्य विकास अधिकारी कृति राज अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उन्नाव ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात निराला प्रेक्षा ग्रह में आयोजित तिरंगा महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम का जिलाधिकारी गौरव राठी मुख्य विकास अधिकारी कृति राज व नगर पालिका अध्यक्ष उन्नाव ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा का कार्यक्रम बहुत ही हर्ष उल्लास उमंग और उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं प्रभात फेरी निकाली जा रही है इस प्रकार अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । जिलाधिकारी ने कहा कि यह आजादी हमें हमारे वीरों के अदम्य साहस त्याग बलिदान संघर्ष और के बाद मिली है हम इसको भूल नहीं सकते हैं। जिलाधिकारी ने निराला प्रेक्षा ग्रह में बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यालयों के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने माता पिता भाईबहन के साथ हाथ मे तिरंगा लेकर सेल्फी लें और अपने आस पास के लोगों को भी सेल्फी लेने के प्रति प्रेरित करें ।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज और अध्यक्ष नगर पालिका उन्नाव द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया ।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव परियोजना निदेशक जिला विकास अधिकारी जिला विद्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने वाले बेसिक और माध्यमिक विद्यालय के बच्चे और शिक्षक गण मौजूद रहे।

