
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।दही थाना क्षेत्र के इंडाग्रो स्लॉटर हाउस मोड़ के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मौरंग से लदा तेज रफ्तार डंपर अज्ञात वाहन से पीछे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में डंपर चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं।
इसी दौरान अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रही मोटरसाइकिल डंपर में जा घुसी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बनारस के पशु सप्लायर छन्नू के मुंशी जियाउल के रूप में हुई है।दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त डंपर और बाइक सड़क पर खड़े होने से लंबा जाम लग गया। वाहनों को हटवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान डंपर को हटाने के लिए बुलाया गया हाइड्रा भी पलट गया, जिससे राहत कार्य और देर तक अटका रहा।पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

