
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।उन्नाव में छोटे बच्चों की गैंग का खुलासा, भूख-प्यास के बहाने घरों में घुसकर करती थी लूट उन्नाव शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में छोटे-छोटे बच्चों की एक गैंग के लूटपाट करने का मामला सामने आया है। ये बच्चे भूखे-प्यासे होने का बहाना बनाकर लोगों के दरवाजे पर जाते, और जैसे ही लोग उन्हें पानी या खाना लाने के लिए घर के अंदर जाते, ये मौका पाकर अंदर घुस जाते थे।बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य घर के अंदर घुसते ही दरवाजा अंदर से बंद कर अलमारी से कैश, जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।कल, 10 अगस्त को आदर्श नगर में ऐसी ही एक वारदात के दौरान पड़ोसियों ने बच्चों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की और यह भी बताया कि उन्नाव में ऐसी तीन-चार गैंग और भी सक्रिय हैं। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें, घर का मुख्य दरवाजा हर समय बंद रखें और बच्चों को हिदायत दें कि किसी अजनबी के कहने पर दरवाजा न खोलें।
