
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
सफीपुर उन्नाव :- स्थानी महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में एनसीसी की 57 यूपी बटालियन के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया की गई। शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा के उपरांत मेरिट के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। अनुशासनपूर्ण परीक्षा कराने आए आर्मी अधिकारियो के निर्देशन में अभ्यर्थियों में खुद को साबित करने का जुनून साफ झलका। आवश्यक लंबाई और रेस का अव्वल प्रदर्शन ही परीक्षा हेतु चयन का मानक बनाया गया।
आर्मी बटालियन के सूबेदार केएम तिवारी व सूबेदार नारायण सिंह, लेफ्टिनेंट सुभाष चंद्र, सेकेण्ड ऑफिसर कुलदीप कुमार, आर्मी में हवालदार मनप्रीत सिंह ने भर्ती की शुरुआत अभ्यर्थियों की मापजोख से की। स्टेचर मीटर (हाईट मेजरमेंट मीटर) पर 1.65 मीटर से कम लंबाई वाले आवेदक बाहर कर दिए गए। कुल 187 आवेदक छात्र जिन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद लिखित एक्जाम हेतु अर्ह माना गया।
सूबेदार कविन्दर मोहन तिवारी व हवालदार मनप्रीत सिंह ने बताया कि एसडी (सीनियर डिवीजन) 65 सीटों में 34 सीटों पर जेडी (जूनियर डिवीजन) 25 की रिक्त सीटें पर अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनपर परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार मेरिट के मुताबिक चयन किया जाएगा। 15-15 छात्रों की 600 मीटर रेस में प्रथम से लेकर 5 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सेलेक्ट किया गया। इस दौरान एनसीसी आर्मी के सूबेदार कविन्दर मोहन तिवारी, सूबेदार नारायण सिंह, हवालदार मनप्रीत सिंह , लेफ्टिनेंट सुभाष चंद्र, सेकेण्ड अफसर कुलदीप पटेल , प्रधानाचार्य मनीष कुमार, सफीपुर सीएचसी मेडिकल टीम से डॉ हेमंत कुमार, संजय कुमार, डॉ मीना उपस्थित रहे

