
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।जिले में लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही हैं उन्नाव जिले के ब्लॉक औरास के अंतर्गत ताला सराय के निवासी नूर आलम पुत्र मो रईस का बना कच्चा मकान भारी बारिश से गिर गया जिसमें सामान दब गया एक गाड़ी,दो ठिलियां, बर्तन ,गैस सिलेंडर खाने का सामान आदि सामान मलबा में दब गया, मौके पर पूरा परिवार नहीं था नहीं तो बड़ी अनहोनी होने की संभावना थीं नूर आलम ने आवास के लिए उच्च अधिकारियों से लगा चुका गुहार अधिकारियों ने एक न सुनी नूर आलम अपने परिवार के साथ दिल्ली मजदूरी कर रहा है मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन चला रहा हैं
जबकि योगी सरकार का कहना है कि जिन लोगों का मकान कच्चा हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए लेकिन धरातल पर ऐसा नजर नहीं आ रहा हैं
अब देखना यह है कि मजदूर नूर आलम को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा,या गरीब के पक्के आशियाने का सपना सपना ही रहेगा या फिर मजदूर अपने कच्चे आशियाने में रहने पर मजबूर रहेंगे यह अधिकारियों के लिए बड़ा सवाल

