-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 05 अगस्त


बरसात प्रारंभ होते ही कानपुर रोड की एलडीए कॉलोनी में जल भराव की समस्या विकराल हो जाती है। विद्यावती वार्ड तृतीय की पार्षद निर्मला सिंह एवं उनके पति कमलेश सिंह जो कि पूर्व पार्षद भी हैं, ने जल भराव की समस्या का संज्ञान लिया और उसे दूर करने के लिए वृहद स्तर पर नालियों की सफाई कार्य कराया किंतु कुछ स्थानों पर जहां सड़क को क्रॉस करती हुई नालियां है उन पर स्लैब के नीचे काफी मिट्टी कूड़ा-करकट जमा हो जाता है जिसे साफ करना रूटीन में संभव नहीं हो पाता। आज विशेष अभियान चलाकर सेक्टर आई में ओमी हॉस्पिटल/ अनायका डायग्नोस्टिक के पास की चोक नाली के ऊपर के स्लैब को बुलडोजर से हटवा कर मिट्टी- कूड़ा आदि की सफाई का कार्य प्रारम्भ कराया एवं कॉलोनी के अन्य सेक्टरों में भी कुछ स्थानों पर यही कार्यवाही करायी। पूर्व पार्षद कमलेश सिंह एवं उनके प्रतिनिधि शालू सरदार ने खड़े होकर सफाई कार्य की निगरानी की एवं दिशा निर्देश दिए और बताया कि शीघ्र ही इन नालियों पर दोबारा स्लैब डालकर यातायात सुगम कर दिया जाएगा।



