
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।न्याय आपके द्वार” जैसी पहल के बाद अब पुलिस अधीक्षक दीपक भूखर ने एक और सराहनीय पहल “पुलिस आपके द्वार” की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत अब हर रविवार को जिले के प्रत्येक थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के किसी गांव में चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे।इस पहल के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचेंगी और अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य उद्देश्य– ग्रामीणों को पुलिस से जोड़ना,आपराधिक गतिविधियों की सूचना समय पर प्राप्त करना,अपराधियों की गतिविधियों (मूवमेंट) पर नजर रखना,ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना पैदा करना।एसपी दीपक भूखर ने बताया कि यह चौपालें अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, जन संवाद और जनविश्वास बढ़ाने का एक प्रभावशाली माध्यम साबित होंगी। साथ ही इससे ग्रामीणों को अपनी बात सीधे पुलिस के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।पुलिस आपके द्वार अभियान को लेकर क्षेत्रीय जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह अभियान ग्रामीण सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नई मजबूती देगा।


