

-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
सीतापुर: सिधौली, 29 जुलाई
सीतापुर के विकासखंड सिधौली में प्राथमिक विद्यालय मल्लापुर में प्रधानाध्यापिका शिखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सायंकालीन सभा के अंतर्गत नागपंचमी के अवसर पर छात्रों एवं समाज को एक सुन्दर संदेश बेटियों को आगे बढ़ाएं, पीटें नहीं झूला झुलाएं के साथ बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए छात्रों एवं अभिभावकों के संग नागपंचमी का त्यौहार मनाया गया।
आपको विदित हो कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिखा श्रीवास्तव को पहले भी जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर बालिका एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित संदेश के साथ जनसभाएं आयोजित की जाती रही हैं। विद्यालय के शिक्षक श्रद्धा,सुनील एवं रश्मि द्वारा छात्रों के साथ मिलकर मिट्टी के शिवलिंग,कागज के जीव-जन्तु बनाए गए एवं अन्य गतिविधियां की गईं। विद्यालय द्वारा दिए गए समाजोपयोगी सन्देश एवं कार्य की विद्यालय प्रबन्ध समिति एव अन्य अभिभावकों द्वारा सराहना की गई।इस अवसर पर शिक्षक सुनील यादव, श्रद्धा श्रीवास्तव,रश्मि पटेल,अर्चना ,रामदेवी मिश्रा एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।



