
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना बिहार पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इक्कीस जुलाई को सन्तोष कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम त्रिपुरारपुर थाना पुरवा जनपद उन्नाव द्वारा थाना बिहार पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री सौम्या उम्र करीब 25 वर्ष को दहेज की माँग पूरी न होने पर उसके ससुरालीजनों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गयी । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिहार पर.रीशू पुत्र राजू,.कुँवारा पत्नी राजू ,.हिमांशू पुत्र राजू ,.राजू पुत्र स्व0 सुखदेव निवासीगण ग्राम ककरारी थाना बिहार जनपद उन्नाव पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । सोमवार को उ0नि0 नरेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त रीशू पुत्र राजू निवासी ग्राम ककरारी थाना बिहार जनपद उन्नाव उम्र करीब 29 वर्ष को रेलवे क्रासिंग पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

