
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवाबगंज में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का किया उद्घाटन सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 100 युवाओं को मिला ऋण, बैंक अधिकारियों को किया गया सम्मानित July 26, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शनिवार को उन्नाव जनपद को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाते हुए नवाबगंज में स्थापित “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश” का विधिवत उद्घाटन किया। यह विश्वविद्यालय देश का पहला AI आधारित मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय है, जो आधुनिक तकनीक के साथ नैतिक मूल्यों को भी शिक्षा का आधार बनाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा,
“यह संस्थान सिर्फ एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का केंद्र बनेगा। यह शिक्षा, शोध और रोजगार के नए द्वार खोलेगा।”
उन्होंने कहा नींव के पत्थर दिखाई नहीं देते लेकिन उन्हीं पर निर्माण होते हैं। आप उस नींव के पत्थर के भागीदार बनने जा रहे हैं।
8 साल पहले न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी याद करिए 8 साल पहले कोई उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहता था। कोई सुरक्षित नहीं था न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। उपद्रव के माहौल में बेहतर भविष्य का निर्माण नहीं हो सकता। भविष्य के सुनहरे सपने नहीं बुने जा सकते। इसके लिए उमंग का माहौल बनाना पड़ेगा। हमें उसके लिए बेहतरीन कानून चाहिए। आज प्रदेश में वैसा ही सुरक्षित माहौल है। आज उसी का परिणाम है कि 45 लाख करोड़ के निवेश मिले हैं। 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव को जमीन पर उतारा गया है।भारत की वैश्विक स्थिति में सुधार मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले भारत ग्लोबल इन्वेस्टर्स इंडेक्स में 76वें स्थान पर था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2024 में 39वें स्थान पर पहुंच गया है। यह भारत की वैश्विक साख और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
पूरी दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी की चपेट में थी तब हमने पीएम के नेतृत्व में देश के अंदर नेशनल एजूकेशन सिस्टम को लागू करने की तैयारी चल रही थी और उसे लागू भी कर दिया गया। हर जिले में एजूकेशन सिस्टम में अच्छी रैकिंग लेने के लिए एक नई प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है। यूपी के दो विवि को ए प्लस रैंकिंग मिली है।
पिछले 8 साल में 23 नए विवि बने हैं। अच्छा करने की तमन्ना के साथ प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है। जिन कमिश्नरी में जहां विवि नहीं हैं वहां भी हमने 6 विवि बनाए हैं।
उन्नाव से फूटी थी क्रांति की ज्वाला उन्नाव की जब हम बात करते हैं तो इसे साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक द्रष्टि से कलम और कौशल के लिए जाना जाता है। इस जिले को मां गंगा के आशीर्वाद और चंद्रिका देवी मंदिर जैसी पावन धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने राजा राव राम बक्श सिंह को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि यह वही धरती है जहां से ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांति की ज्वाला फूटी थी।
सांसद साक्षी महाराज ने चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर सीएम को देकर मंच पर स्वागत किया। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2500 करोड़ रुपये की लागत से 63 एकड़ में इस यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ है। सीएम ने यूनिवर्सिटी में एसएएस और केपीएमजी के सहयोग से स्थापित दो एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) और सेंटर फॉर यूनिवर्सल बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप (क्यूब) का भी उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में यूपी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, टेक्नोलॉजी एवं निवेश मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, सांसद (राज्यसभा) और चांसलर सतनाम सिंह संधू, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, यूनिवर्सिटी के एमडी जय इंदर सिंह संधू और प्रो-चांसलर प्रो. हिमानी सूद सहित देश-विदेश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।20 से ज्यादा कंपनियों ने साइन किए एमओयू चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी, एनएसई, एसएएस, क्विक हील और ग्रांट थॉर्नटन जैसी 20 से अधिक भारतीय और वैश्विक कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। ये कंपनियां यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्री-कोलेबोरेटिव प्रोग्राम्स चलाएं
यहां पढ़ाई का तरीका AI पर आधारित होगा और हर स्टूडेंट को AI ट्यूटर मिलेंगे। ये ट्यूटर छात्रों की पढ़ाई, कमजोरी और ताकतों का विश्लेषण करके उन्हें कस्टम लर्निंग मैप देंगे। इससे हर छात्र अपनी गति से सीख सकेगा। सिर्फ कंप्यूटर साइंस नहीं, बल्कि एग्रीकल्चर, साइकोलॉजी, आर्ट्स, कॉमर्स, बिजनेस मैनेजमेंट और मेडिकल फील्ड्स में भी AI का समावेश होगा।
छात्रों को अत्याधुनिक AI लैब्स का एक्सेस, जहां वे मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, NLP और कंप्यूटर विजन जैसी तकनीकों पर काम कर सकेंगे। यहां पर सभी कोर्सेज एआई आधारित टेक्नोलॉजी की मदद से संचालित किए जाएंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 63 एकड़ में बनाई गई है। कैंपस में 45 कोर्स संचालित किए जाएंगे। यहां टीचर्स के साथ रोबोटिक मॉडल्स की भी पढ़ाई में मदद ली जाएगी।



