
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव/शुक्लागंज।।मामला गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत बिंदानगर चौकी क्षेत्र के रहमत नगर इलाके का बताया जा रहा है।जहां कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर कब्जा करने की नियत से ताला लगा दिया और साथ ही पीड़ित परिवार से पच्चास हजार रूपये मांगने लगे जिस पर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी महोदय से सारे प्रकरण की शिकायत की
क्या है मामला :–बिंदानगर चौकी क्षेत्र के रहमत नगर निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति ने समाधान दिवस पर कोतवाली गंगाघाट में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग आएदिन उनको परेशान करने के चलते गाली गलौच करते रहते है।और पीड़ित के घर के पिछले निकासी के रास्ते में लगे गेट पर ताला मार देते है।जब पीड़ित पक्ष इसका विरोध करते है।तो उक्त दबंग पीड़ित को मारने पीटने के साथ बुजुर्ग को गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है।जब पीड़ित पक्ष ने उनकी बात नहीं मानी तब उक्त दबंग गाली गलौच करते हुए पीड़ितों पर पथराव करने लगे साथ ही हद तो तब हो गई जब दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति से उनके घर का रास्ता खोलने के लिए 50 हजार रुपए की मांग करने लगे,जिससे परेशान होकर गरीब बुजुर्ग दंपत्ति व उनकी बेटी तथा पड़ोसियों ने दबंगों के विरुद्ध समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई



