
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव ।।राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कक्षा तीन से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को , प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधीविद्यालयों से प्रतिभाग करना है। जिसमें अंग्रेजी भाषा की कविता जो प्रकृति से जुड़ी हो का वाचन करवाना था और अच्छी कविता को चयनित करके छात्रों की परफॉर्मेंस के आधार पर पहले खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, फिर जनपद स्थल से राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगैन के बच्चों ने भी प्रयास किया और कविता पाठ वाचन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करवाई।
सिद्धार्थ त्रिवेदी, माही साहू कक्षा 8 एवं कक्षा 7 के बच्चों ने पहली बार अंग्रेजी कविता का वाचन वीडियो के रूप में करके प्रथम राउंड की ओर अपने कदम बढ़ाए।



