
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा मिलावटी शराब बेचने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 15.07.2025 को वायरल वीडियो में एक व्यक्ति शराब के पौवो में से सिरिंज से शराब निकालकर अपमिश्रण करता दिखायी दे रहा था । आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह द्वारा जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति विमल गुप्ता (बिल्लू) पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी जगतनगर नौबतगंज बांगरमऊ के रूप में चिन्हित हुआ है । जिसके सन्दर्भ में थाना बांगरमऊ पर मु0अ0सं0 430/25 धारा 60(1) आब0 अधि0 व 274 BNS में वांछित अभियुक्त विमल गुप्ता उर्फ बिल्लू पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी ग्राम नौबतगंज थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव पंजीकृत हुआ । जिसकी विवेचना उ0नि0 वीरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है जिसमें आज दिनांक 18.07.2025 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विमल गुप्ता उपरोक्त को कब्जे एक प्लास्टिक की बोरी में 40 पऊवा देशी शराब व एक प्लास्टिक की बोतम में लगभग 700 ML अपमिश्रित शराब व एक प्लास्टिक की पन्नी में 100 ग्राम सफेद पाउडर (नौसादर) बरामद कर ग्राम नौबतगंज से गिरफ्तार किया गया।


