
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जिला कृषि / कृषि रक्षा अधिकारी शशांक को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि अकरमपुर मगरवारा स्थित गोदाम में अवैध तरीके से कीटनाशक रसायनों को बनाया व पैकिंग की जा रही है। सूचना मिलने पर कृषि रक्षा अधिकारी एवं कृषि रक्षा अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा गोदाम को औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में रॉ मटेरियल की बोरिया, कीटनाशक रसायन के पैकिंग गत्ते, पैकिंग मशीन, मिक्सिंग मशीन , पैकिंग में प्रयोग होने वाले धागे व खाली उर्वरक के पैकेट पाए गए। उक्त प्राप्त पैकिंग बैग, मशीनें, कीटनाशक रसायन व उर्वरक के बारे में पूछे जाने पर कोई भी संतोषजनक उत्तर व अभिलेख नहीं दिए गए।
उपरोक्त पाई गई पैकिंग सामग्री कीटनाशक रसायन व उर्वरक प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होने पर कीटनाशक रसायन का नियमानुसार नमूना ग्रहित किया गया, जिसे विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसके उपरांत कृषि रक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार सदर धीरज त्रिपाठी की उपस्थिति में गोदाम को सील कर दिया गया। तथा राजेंद्र पुत्र बाबूलाल के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

