
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर मड़ियांव पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान अजीत नगर भिठौली तिराहे पर मामूर थी, मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई, भिठौली तिराहे से शंकरपुर रास्ते पर स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है,जिसकी गतिविधि कुछ संदिग्ध लग रहा है, मुखबिर की बताई हुई जगह पर पुलिस टीम पहुंचकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम अविनाश कुमार वर्मा हाल पता खरगापुर थाना गोमतीनगर लखनऊ, कब्जे से अवैध गांजा कुल 21,862 किलोग्राम घटना में प्रयुक्त एक डिजायर कर बरामद हुई, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई,थाना मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।



