
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में बूथ स्तर पर तीन प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग बूथों पर सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण सुना गया। इसके बाद भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चिनहट मंडल के बूथ संख्या 362 पर मन की बात सुनने के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा देता है और हमें नए विषयों पर कार्य करने की दिशा प्रदान करता है।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पूर्व विधानसभा के मंडल दो के बूथ संख्या 235 पर कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत की कल्पना के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है जिसे देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पंतनगर रामलीला मैदान में पौधारोपण करते हुए सभी को वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संदेश दिया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि 29 जून से पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 10 पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, कृष्ण प्रताप सिंह, पार्षद उमेश सानवाल, अनुराग साहू एवं बूथ अध्यक्ष हेमा सानवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मध्य विधानसभा ऐशबाग वार्ड के बूथ संख्या 12, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने मध्य विधानसभा के बूथ संख्या 64, अनूप गुप्ता ने सरोजिनी नगर दक्षिण मंडल के बूथ संख्या 167, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने अंबेडकर नगर वार्ड कैंट के बूथ संख्या 9, एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर मंडल पांच के बूथ संख्या 393, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के बूथ संख्या 277 और महापौर सुषमा खर्कवाल ने पूर्व मंडल तीन के बूथ संख्या 198 पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।


