
फतेहपुर।।जिले में एक गांजा माफिया ने अपने आप को बीजेपी कार्यकर्ता और जिम्मेदार पद पर होने का दावा कर जिले में गांजा की सप्लाई का धंधा फैला रखा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि सत्ता पक्ष में होने के कारण स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग भी इन पर कार्रवाई करने से पीछे हट रही है।
कथित तौर पर गांजा माफिया के खिलाफ आरोप-
जिले के अंदर करीब पांच से छह जगहों पर अवैध रूप से गांजा बेचने का आरोप
मलवा थाना के कुटिल मोड, सरकी, असोथर, नरैनी और अन्य जगहों पर गांजा की बिक्री का आरोप
नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप
पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार
जब इस मामले की खबर प्रकाशित हुई तो गांजा माफिया ने पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सत्ता की हनक दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश की।
आबकारी अधिकारी का आश्वासन-
हालांकि, जब इस मामले पर आबकारी अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। फिलहाल, देखना होगा कि आबकारी अधिकारी और स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और गांजा माफिया के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं-

