
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के 02 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.06.2025 को प्रार्थिनी मंजू देवी पत्नी रामजीवन निवासी शाहपुर बुजुर्ग थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव ने थाना फतेहपुर चौरासी पर तहरीर सूचना दी कि दिनांक 26.06.2025 को 01.शिशुपाल पुत्र श्यामू 02. संदीप पुत्र शिशुपाल 03. दिलीप पुत्र शिशुपाल निवासीगण शाहपुर बुजुर्ग थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव द्वारा प्रार्थिनी के पति के साथ मारपीट व गालीगलौज की गयी जिसमें मेरे पति गम्भीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त तहरीर सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 246/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3)/118(1),3(5) B.N.S. पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में आज दिनांक 27.06.2025 को उ0नि0 कृष्णेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1.संदीप पुत्र शिशुपाल उम्र 22 वर्ष 2.दिलीप पुत्र शिशुपाल उम्र 19 वर्ष निवासीगण शाहपुर बुजुर्ग थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को बरूआघाट मोड से गिरफ्तार किया गया।

