
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना फतेहपुर 84 प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर चौरासी पर नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने के पंजीकृत मुकदमे के वांछित अभियुक्त गुरुवार अनीस पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम तोरना थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 23 वर्ष को ग्राम दबौली तोरना तिराहे से गिरफ्तार किया गया

