
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने दिन भर कार्रवाई करते हुए करीब 169 अवैध वेंडरों पर जुर्माना लगाने के साथ सामान जब्त किया। दिन भर चले अभियान में सड़क से अवैध कब्जा हटाया गया। जोन- 5 में आलमबाग चौराहे से अवध चौराहे तक सड़क किनारे से 08 काउंटर, 02 गुमटी और 10 ठेले हटाए गए। जोन-6 में चौपटिया चौराहे से कंकड़ पार्क और अकबरी गेट ढाल तक 10 ठेले, 50 काउंटर, 04 गुमटी, 60 अस्थाई दुकानें हटाई गईं। इसके अलावा 04 ठेले, 09 काउंटर, 15 फ्लैक्स बोर्ड, 03 छाते, 06 स्टूल, 04 बेंच और अन्य सामग्री जब्त की गई।
अतिक्रमणकारियों से घ्4 हजार जुर्माना वसूला गया और अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस को पत्र दिया गया। जोन-7 में मुंशी पुलिया क्षेत्र में संगीता स्वीट्स के पास नाले पर अतिक्रमण हटाया गया। 02 स्टील काउंटर, 04 ठेले, 03 ठेलिया, 04 गुमटी और 02 लोहे के काउंटर जब्त किए गए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी और किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी 8 जोन के अभियान चलाया जाता रहा।



