
कानपुर।।जनपद कानपुर महानगर उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से थाना अनवरगंज कोतवाली अंतर्गत शालीमार गेस्ट हाउस में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं थाना अनवरगंज कोतवाली एसीपी अभिषेक राहुल,, थाना प्रभारी अनवरगंज अशोक कुमार दुबे,, निरीक्षक अपराध थाना अनवरगंज इकबाल हैदर नकवी,, एवं समस्त थाना अनवरगंज पुलिस मौजूद रही बैठक में आपसी समन्वय, विश्वास और भाईचारे को बनाए रखते हुए त्योहारों को शांति एवं उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया गया। सभी उपस्थितजनों ने यह संकल्प लिया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर, आपसी संवाद से समस्याओं का समाधान करेंगे और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देंगे। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली अनवरगंज एवं थाना प्रभारी अनवरगंज द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई एवं जनसहयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

