जिला संवाददाता देवेन्द्र तिवारी
बांगरमऊ, उन्नाव तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जहरीला कीड़ा काटने से दो युवकों की हालत गंभीर हो गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दोनों युवकों को नाज़ुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदरी निवासी चंद्रिका का बेटा जितेंद्र कुमार रविवार को देर शाम घरेलू काम कर रहा था। तभी अचानक अंधेरे में छिपे बैठे किसी जहरीले कीड़े ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसके अलावा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योली इस्लामाबाद निवासी राजेश कुमार के बेटे विमल कुमार के रविवार को देर शाम किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे यहां के सरकारी अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया



