
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।भगवंतनगर पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा रची गई आतंकी घटना के जवाब में भारत की ऑपरेशन सिंदूर के रूप में की गई जवाबी कार्रवाई की सफलता पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य की चर्चा हो रही है इसी क्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भगवंतनगर कस्बे में विधायक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में भगवंतनगर विधानसभा की भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को बता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं व देशभक्तों ने फूलमती मंदिर से बस स्टेशन होते हुए कस्बा भगवंतनगर तक निकाली गई। यात्रा में लोगों हाथों में तिरंगा झंडा रहा। सेना के शौर्य का सम्मान किया। इसके पहले पहलगाम आतंकी हमले और आपरेशन सिंदूर में बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने भारतीय सेनाओं के शौर्य पर कहा जब भी दुश्मन देश अपने देश पर गलत नजर डालेंगा भारतीय सेनाएं मुहतोड़ जवाब देंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने कहा हमको अपनी तीनों सेनाओं पर गर्व है। यात्रा के दौरान देशभक्तों द्वारा लगाए गए भारत माता की जय, भारतीय सेना हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से कस्बा गुंजायमान हो गया। तिरंगा यात्रा में रिंकू शुक्ला महेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा लोधी धीरज शुक्ला रमा गुप्ता विनय सिंह विवेक सैनी जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला योगेश बाजपेयी,सुधीर शर्मा,महेश गुप्ता,बैजनाथ सिंह,मुन्ना सिंह, कमल किशोर जितेंद्र पटेल दीक्षित,रामप्रसाद लोधी,नरेश मिश्रा,श्री कांत तिवारी,, संतन पाल,कल्लू तिवारी,सानू अवस्थी,अर्जुन लोधी,धुन्नर लोधी,राम सजीवन यादव,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।