
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।स्मृति शेष पूर्व दर्जा प्राप्त पूर्वमंत्री शिक्षक समाजसेवी और दिव्यानंद आश्रम के संस्थापक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा संकल्पित कार्यकमों की श्रृंखला में आश्रम के मध्य भव्य एवम् विशाल निर्मित सरोवर के मध्य आदि शक्ति मां भगवती श्री महालक्ष्मी माता की विशाल मूर्ति एवं श्री राम भक्त संकट मोचन अभय मुद्रा श्री हनुमान जी महराज की विशाल मूर्ति की वेद नीति रीति के विधि विधान के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम पूर्व ब्लाक प्रमुख सफीपुर अशोक सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रमा सिंह के द्वारा आचार्यों के सानिध्य में संपन्न हुआ।
वहीं इस पावन अवसर पर आश्रम संस्थापक पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया
कार्यकम संयोजक पूर्व प्रमुख अशोक सिंह ने बताया कि मेरे पूज्य पिता जी के जो भी अधूरे कार्य थे मै अपने मनोयोग से उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रहा हु और आगे भी करता रहूंगा
पूर्व ब्लाक प्रमुख रमा सिंह ने 22 फरवरी को होने वाले प्रसाद वितरण कार्यकम में सभी से प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है
कार्यकम में आदित्य सिंह आस्था सिंह अंकित सिंह, आराधना सिंह ,उदय प्रताप सिंह सेंगर बबलू,अंकित सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।