
दिल्ली।। विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
सेंट्रल दिल्ली- 29.74 %
पूर्वी दिल्ली- 33.66 %
नई दिल्ली- 29.89 %
उत्तर दिल्ली- 32.44 %
उत्तर पूर्वी दिल्ली-39.51 %
उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 33.17 %
शाहदरा- 35.81 %
दक्षिण दिल्ली- 32.67 %
दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 32.27 %
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 35.44 %
पश्चिमी दिल्ली- 30.87 %
AAP ने भाजपा पर लगाया पैसे बांटने का आरोप
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भाजपा जंगपुरा में मतदाताओं को सरेआम बिल्डिंग में ले जाकर पैसे बांट रही है। यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जा रहा है। आप ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पैसे बांट रहा है।