
रिपोर्ट -मो.इरफान खान
BIGMART फ्रेंचाइजी घोटाले में बड़ा खुलासा, एक गिरफ्तार।
लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने BIGMART ग्रोसरी स्टोर की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लाखों रुपये का गबन करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने व्हाइट ब्लू रिटेल प्रा.लि. नामक कंपनी बनाकर लोगों को फंसाया था।
आरोपी ने लोगों को BIGMART फ्रेंचाइजी दिलाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। पीड़ितों से लाखों रुपये लेकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरीश कुमार गांधी तक पहुंची और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ पहले से कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।