
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। एसपी दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 08, परिवार परामर्श केन्द्र से 06, थाना फतेहपुर चौरासी, थाना अचलगंज से 03-03, थाना सफीपुर, थाना सोहरामऊ व थाना बारासगवर से 02-02 ,थाना कोतवाली सदर से 01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में रामसनेही, शबिहाउमर, शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ0 मनीष सिंह सेंगर, राजेन्द्र सिंह सेंगर, डॉ शशिरंजना अग्निहोत्री, तबस्सुम नफीस, डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद व सहयोगी शिवेन्द्र सिंह तथा पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द्र संतोष कुमारी सिंह, प्र0नि0 महिला थाना रेखा सिंह, उ0नि0 मधु श्रीवास्तव म0का0 पूजा शर्मा, म0का0 लक्ष्मी, म0का0 सोनम, म0का0 निकृता, म0का0 अंशू रानी, म0का0 सोनिय़ा, म0का0 प्रीति तोमर, म0का0 शशि वर्मा, म0का0 शालिनी, म0का0 रीता, म0का0 शकुंतला, म0का0 सोनी मिश्रा , म0का0 दीपा का विशेष योगदान रहा।
