
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
कानपुर ।।
कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन dcp दिनेश त्रिपाठी ने मकर संक्रांति पर क्षेत्र में गंगा घाटों पर किया औचक निरीक्षण संबंधित को दिया दिशा निर्देश…
मकर संक्रांति स्नान पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोहना/नवाबगंज स्थित अटल घाट व परमट घाट का निरीक्षण किया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु CCTV कैमरों, ड्रोन से निगरानी, लकड़ी की बाड़, साफ-सफाई, अलाव, रस्से, ट्रैफिक और लाउडस्पीकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, PAC, और गोताखोर तैनात किए गए है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नवाबगंज व कोहना मय पुलिस बल के मौजूद रहे।



