
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन एवं प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 10 व महिला थाना से 07, थाना सोहरामऊ से 03, थाना औरास, थाना अचलगंज, थाना बारासगवर, थाना हसनगंज, तथा थाना बांगरमऊ से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में डा० आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में संजय चौरसिया, डॉ० एस के पाण्डेय, डॉ० शशी रंजना अग्निहोत्री, अवसार अली, डॉ० सगीर अहमद, डॉ० मनीष सेंगर, शिल्पी श्रीवास्तव, शबिहाउमर, एवं सहयोगी अंकित सिंह, स्वास्तिक मिश्रा, शिवेन्द्र चौहान व पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, म०उ०नि० मिथिलेश वर्मा, महिला थानाध्यक्ष अर्चना, म०उ०नि० भागीरथी, म०का० साधना, म0का0 सोनी मिश्रा, म० का० शकुंतला, म0का0 सेविका, म0का0 सोनिया, म० का० शशि वर्मा, म0का0दीपा सिंह, म०का० लक्ष्मी सिंह, म0का0 अलका यादव, म०का० लक्ष्मी, म०का० प्रीती का विशेष योगदान रहा।


