
देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। नवाबगंज अजगैन पावर हाउस उप खंड अधिकारी रुद्र प्रताप व अवर अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया कि बिजली आपूर्ति ओवर लोड व तारों के बदलाव हेतु समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लाइनों का सुदृढनीकरण कार्य होना प्रस्तावित है 33 केवी लाइन अजगैन जो 220 केवी उपकेंद्र सोनिक से अजगैन तक आती है उस लाइन का तार बदलने का कार्य प्रस्तावित है जिसके कारण 33 केवी लाइन बृंदाबन बटलर ,33,11 केवी उपकेंद्र अजगैन एवं 33,11 केवी उपकेंद्र सोहरामऊ के समस्त फीडर (नवाबगंज, रायपुरगड़ी, नवई, अजगैन, बनी, आशा खेड़ा,बजेहरा, सोहरामऊ, सी हॉक, ई स्पेस, आनंदी मैजिक वर्ड, कत्था फैक्ट्री) की सप्लाई सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगी यह कार्य दिनांक 22 मई 2024 से 25 मई 2024 तक प्रतिदिन कार्य किया जाना प्रस्तावित है।कार्य पूर्ण होने पर बिजली ट्रिपिंग की कमी होगी वहीं उप खण्ड अधिकारी रुद्र प्रताप व अवर अभियंता आशुतोष तिवारी ने बिजली उपभोताओं से हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है


