
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव हुसैन नगर पट्टी परशुराम निवासी रमेश ने थाना पुलिस को दी गई सूचना में कहा है कि उनकी लगभग उन्नीस वर्षीय पुत्री प्रीती ने रविवार को घर के अंदर कमरे में कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने बताया कि घर के सभी लोग गेंहू की कटाई के लिए खेत गए थे। घर मे प्रीती व उसकी दादी मौजूद थी। मृतका चार भाई व दो बहनों में चौथे नंबर की थी। पिता की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

