
सचिन पाण्डेय
उन्नाव नवाबगंज उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीन कौशल्य योजना अंतर्गत विकासखंड नवाबगंज के ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन संपन्न कराया गया मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह के द्वारा किया गया।जिसमें कुल 193 बेरोजगार युवकों ने अपना रिजस्ट्रेशन कराया।जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत सिंह जिला कौशल प्रबंधक आलोक तिवारी एवं समस्त कर्मचारियों के सहयोग से रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। सुजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा , महाराष्ट्र लखनऊ, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों की प्रमुख कम्पनियां आई जिनमें वेलस्पन इंडिया लिमिटेड, मिंडा ,पीपल ट्री, एलआईसी, मिंडा सहित 6 कंपनियों ने प्रतिभाग किया । मेले में 193 से अधिक कुशल अभ्यार्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए जिसमें से 67 लोगों को चयनित किया गया तथा 21 लोगों को तत्काल ऑफर लेटर प्रदान किया गया।बताया की जिन बच्चो का चयन हुआ है उनको कंपनी पहले ट्रेनिगं देगी औऱ बाद में वही पर नौकरी मिल जायेगी ।ट्रेनिंग के दौरान भी मानदेय मिलेगा। वहीं युवाओं में रोजगार मेले को लेकर उत्साह नजर आया युवाओं ने कहा इस प्रकार से मेले होने से हम लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे हम सरकार व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह को धन्यवाद देते हैं।
