
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।ब्लाक बिछिया तौरा गांव स्थित पिपरेश्वर मंदिर प्रांगण मे करवा चौथ के उपलक्ष्य मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया । दंगल मे दूर दूर से आये पहलवानो ने अपने अपने दाँव पेंच दिखाये।
पिपरेश्वर मंदिर मे करवा चौथ के उपलक्ष्य मे करीब 70 वर्ष से अनवरत दंगल का आयोजन किया जा रहा है । इस बार भी दंगल का आयोजन किया गया । राजू अवस्थी व पूत महराज ने पहलवानो का हाथ मिलवाकर कुश्तीयों का शुभारम्भ करवाया । दंगल मे अंशुल पहलवान ओरहर ने बदलू पहलवान को बाराबंकी को पटखनी दी, दीपक पहलवान ने लखनऊ ने संजय रायबरेली को जोरदार पटखनी दी,राजेश पहलवान मौरावा ने सद्दीक पहलवान शिवली को 1मिनट मे पटखनी देकर जीत हासिल की ।वही दंगल मे आखिरी कुश्ती 11 हजार रूपये की करवाई गयी । जिसमे अर्जुन पहलवान ओरहर ने जोगिंदर पहलवान हरियाणा को 2 मिनट मे कई बार पटखनी देकर जीत हासिल किया ।इस दौरान अधिवक्ता मुकेश शुक्ला, शिवशंकर प्रजापति, संजोग सिंह,हाजी मासूम, निकेश विमल, शशांक मिश्रा, नागेंद्र रावत, रिंकू शुक्ला,नफीस खान, राकेश रावत, जाहिद खां सहित करीब एक हजार दंगल दर्शक मौजूद रहे ।

