
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। जनपद से गुजरे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर गजब का नजारा देखने को मिल रहा है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के साइड में सर्विस रोड पर कई किलोमीटर तक मक्का फैलाकर किसानों ने सड़क कब्जा कर लिया है। किसानों के इस काम से आने जाने वाले वाहन मक्के के दोनों पैर फिसल कर गिर रहे हैं। यहां पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर किस मक्का फैलाकर सुखा रहे हैं आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मक्का रोड पर पड़ा होने कारण बाइक सवार फिसल कर गिर रहे हैं जिससे बुरी तरह घायल हो जा रहे हैं कई बाइक सवार गिरे जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दे कि यह मामला बांगरमऊ तहसील अंतर्गत बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र का है यंहा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर किसान मक्का सुखाने के लिए फैला रहे हैं। किसानों ने आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर कई किलोमीटर तक मक्का फैलाकर सड़क को अपने कब्जे में कर लिया है सर्विस लेन पर पड़े मकई के दानों पर फिसल कर वाहन सवार गिर रहे हैं जिससे वह बुरी तरह घायल हो जा रहे हैं अगर किसान इसी तरह आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मक्का सुखाएंगे तो आने वाले वक्त में बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि हादसों का खतरा देख, यूपीडा की गश्त टीम ने मक्का फैलाने वाले किसानों को इसके खतरे के बारे में बताया और कड़ी चेतावनी भी दी। आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर किसान बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र सिरधरपुर से लेकर लेकर थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के गांव रसूलपुर रूरी तक सुखाने के लिए मक्का फैला देते हैं। यही नहीं किसान सर्विस रोड के बीचो-बीच बड़े-बड़े पत्थर लगा देते हैं या फिर बीच में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर देते हैं। किसानों की इस दबंगई पर रोक लगाने के लिए यूपीडा के उच्च अधिकारियों ने अपने मातहतों को सर्विस रोड पर किसी भी कीमत पर मक्का न फैलाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत इस अपराध पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं। लगातार यूपीडा के द्वारा ग्रस्त लगाकर किया जा रहा है। मक्का फैलाने वाले किसानों को कड़ी चेतावनी देते हुए मक्का हटवाने के आदेश दिए गए है। दोबारा मक्का फैलाने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी भी दी गयी है।



