
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। थाना मौरावां पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को मय आलाकत्ल एक अदद गड़ासा बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
वादिनी कोमल पुत्री बच्चूलाल रावत ग्राम किलौली थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि आवेदिका की बहन सविता की सास की मृत्यु हो गई थी उन्ही की तेरवही कार्यक्रम में आवेदिका तथा उसके पिता बच्चूलाल पुत्र अंगनू रावत दि0 5.10.2023 को शाम 05.00 बजे अपने जीजा उदयराज के घर लोहानीपुर आये थे। तेरहवी संस्कार के बाद रात करीब 10.30 बजे जब सब लोग बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय उदयराज तथा ससुराल पक्ष में घरेलू बात को लेकर विवाद होने लगा तभी आवेश मे आकर उदयराज व उनके भाई सतीश तथा दिनेश ने मिलकर आवेदिका के पिता को पकड़ लिया और उदयराज ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही बच्चूलाल की मृत्यु हो गई व बीच बचाव में वादिनी कोमल के सिर मे चोट आई थी । इस संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 525/2023 धारा 302/323/324 आईपीसी पंजीकृत किया गया । अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त उदयराज पुत्र शिवमंगल नि0 लोहानीपुर मजरा गालिबपुर थाना मौरावां, जनपद उन्नाव उम्र 28 वर्ष को दिनांक 07.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



