
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 27.09.2023 को शिवेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र गंगाराम विश्वकर्मा नि0 नानामऊ रोड कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव द्वारा थाना बांगरमऊ पर तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 27.09.2023 को उच्च अधिकारियों के द्वारा दिये निर्देशों के क्रम में मोहल्ला तकिया बांगरमऊ में डोर टू-डोर कम्बिंग व वसूली अभियान चलाया जा रहा था। मै धर्मेन्द्र सिंह (T.G.ii ), असलम अली (T.G.ii ), राहुल सैनी (संविदाकर्मी), अमित पाण्डेय (संविदाकर्मी ), जयकिशोर ( संविदाकर्मी ) मीटर रीडर, शिवेन्द विश्वकर्मा के साथ समय लगभग 15.20 बजे टीम सुरेन्द्र सिंह S/O इन्द्रपाल सिंह के मकान स्थित संयोजन का विवरण मांगा गया व मीटर रीडर द्वारा विधुत मीटर दिखाने का अनुरोध किया गया। उपभोक्ता द्वारा अपना मीटर दिखाने से मना कर दिया गया तथा उसी समय ऋतिक सिंह अपने भाई व पिता सुरेन्द्र सिंह के साथ पहुंच कर गाली गलौज करने लगे एवं लाठी डण्डो से हमारे उपर हमला कर दिया व हमारी मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांगरमऊ पर मु0अ0सं0 375/23 धारा 332/504/506/427 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 विनोद कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त ऋतिक सिंह सुरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला तकिया कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव उम्र 22 वर्ष को संडीला तिराहा से गिरफ्तार किया गया।


