
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।कस्बा मोहान में सिद्धि विनायक मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी उत्सव आज दस दिन पूरे होने पर गणेश विसर्जन किया गया है। कस्बे में इस मौके पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। सभी भक्त मूर्ति को पानी में विसर्जित करके अगले वर्ष फिर भगवान गणेश के वापस आने की आशा कर रहे हैं। इस दौरान लोगों में उमंग और खुशी है। वहीं, कुछ भक्त शोभायात्रा में भावुक भी दिखे।अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन का दिन माना जाता है क्योंकि यह दिन हिन्दू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी के बाद चौदह दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाता है, जिसमें भगवान गणेश की मूर्ति पूजन की जाती है। इसके बाद गणेश मूर्ति को विसर्जित किया जाता है। यह शोभा यात्रा कस्बा मोहान के श्री श्री 1008 बाबा बिहारी दास मंदिर से प्रारम्भ होकर कस्बे के मुख मार्गो से होते हुए जलेश्वर नाथ मंदिर के पास सई नदी में मूर्ति वितसर्जन कर समाप्त हुई इस शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा वहीं सिद्धि विनायक मंडल अध्यक्ष अनुज सिंह व उनकी टीम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव , कल्लू कश्यप , महेश राठौर, सचिन ,शोभित , रामू सिंह, रानू सिंह ,कपिल निगम , समाजसेवी हाजी जुबैर,समाजसेवी जीशान अहमद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हयात रसूल, व उमंग साहू , लकी शर्मा, सुमित,जवाहर ,धर्मवीर कश्यप ,अनिल कश्यप ,रवी कन्नौजिया,सूफियान खान, रामखेलावन ,राहिब गाजी , वसीम सिद्दीकी सैकड़ों लोग मौजूद रहे


