
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में
राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा मय हमराह व थाना मौरावा पुलिस स्टाफ के साथ तहसील पुरवा के अंतर्गत ग्राम लक्ष्छीखेड़ा मे मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया!
सोनी पत्नी बबलू निवासी -लच्छी खेड़ा थाना मौरावा उन्नाव!
- संतोष कुमार पुत्र ईश्वरदीन निवासी – चित्ता खेड़ा मजरा पारा थाना मौरावा उन्नाव को गिरफ्तार करते हुए आबकारी
अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
साथ ही अन्य कार्यवाही में आबकारी टीमों द्वारा संदिग्ध ग्रामों/स्थानों दही,रोशनाबाद, फाजिलपुर,केदारखेड़ा जोधाखेड़ा,धौकलखेड़ा में दबिश के दौरान 9 अभियोग पंजीकृत करते हुए 290 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी व 300 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया। कुल तीन व्यक्ति गिरफ्तार।



