
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र में किसानों ने लगातार बिजली कटौती से परेशान होकर व अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के ब्लाक अध्यक्ष हसीन खान ने बिजली पवार हाउस नवाबगंज में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन एसडीएम के निर्देशन में नायब तहसीलदार स्नेहा यादव ने धरना स्थल पर पहुंच कर लिया और किसानों से ज्ञापन के समस्त बिंदुओं पर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया समस्याओं में मुख्य रूप से गलत बिल बिजली कटौती बिजली संविदा कर्मीयों द्वारा अवैध वसूली किसानों के बिल माफ बिजली के जर्जर तार बदलने की समस्याओं की बात कही गई वहीं किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष हसीन खान ने कहा अभी तक हम किसान लगातार शांति धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और ज्यादा संख्या में किसी प्रकार से सासन प्रशासन को अपनी समस्या को रूबरू कराया गया है आगे से जरूरत होगी तो विशाल धरना प्रदर्शन कर अपनी समस्याएं प्रशासन को अवगत कराया जायेगा धरने पर अजय तिवारी जिला महासचिव शिव भूषण प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह राजकुमार अजय सोनू सुनील कुमार विजय कुमार लोधी मुन्ना गौड़ सहित दर्जनों भारतीय किसान यूनियन भानु के किसान उपस्थित रहे ।

