
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।नगर पंचायत मोहान में कई जगह मुर्गा,बकरा के मांस की दुकानें खुली रहती हैं।जिससे कस्बेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।जिसकी शिकायत पर मोहान चौकी इंचार्ज राजेश दीक्षित ने कई दुकानों पर पहुंचकर जांच की।जिसमे कई दुकानें परदे ढकी नही मिली तथा अवशेष को सही जगह नही फेंका गया।जिसपर चौकी इंचार्ज दुकानदारों को शख्त निर्देश देते हुए दुकान को ढकने के लिए पर्दा डालने और मांस के अवशेष खुले में न फेकने की हिदायत दी।
तथा दुबारा जांच में बगैर ढके हुए खुली दुकान मिलने पर कार्यवाही की बात कही।
मोहान चौकी इंचार्ज राजेश दीक्षित ने बताया कि कस्बे में मुर्गे और बकरे के मांस की कई दुकानदार गुमटी में बेचते मिले हैं।जोकि पर्दा डालकर ढके नही थे।जिन्हे हिदायत दी गई है।

