
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 13.07.2023 को उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त शानू पुत्र मुन्ना उम्र करीब 38 वर्ष निवासी तिकोनिया पार्क बहद मोहल्ला मनोहर नगर थाना गंगाघाट उन्नाव को कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर पुराना गंगापुल रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 405/2023 धारा 08/20 NDPS ACT बनाम शानू उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

