
संवाददाता देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव/अचलगंज। परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर, टक्कर लगने के बाद चालक कार छोड़ कर भाग निकला। एक छात्र को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जबकि दूसरे छात्र का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज।
शनिवार को कानपुर नगर के छावनी थाना क्षेत्र के काकोरी निवासी अन्नू देव पुत्र मोहन (24) व अजय पुत्र परसादी (23) के साथ परीक्षा देने अपनी बाइक (यूपी35एवी7220) से सुमेरपुर कॉलेज जा रहे थे।लगभग 11.30 बजे उन्नाव लालगंज मार्ग पर थाना 4क्षेत्र अचलगंज के पचोड्डा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार (एमएच 02बीएम 3824) ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी जिससे दोनों छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सी एच सी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने छात्र अन्नू देव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे छात्र अजय के परिजन उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे है। पुलिस ने बताया मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम – मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई बहन थे उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते है। बेटे की मौत की खबर सुनते की परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस धक्का देकर हुई चालू- घटना होने के 20 मिनट बाद जब एम्बुलेंस घायल छात्रों को लेने पहुंची तो एम्बुलेंस में खराबी आ गई। फिर उसे लोगो ने धक्का देकर चालू कराया।




