
उन्नाव।आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में
तहसील पुरवा
आबकारी विभाग व पुलिस स्टाफ थाना मौरावां के साथ तहसील पुरवा के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम लाला खेड़ा में एकबारगी दबिश देते हुए 02 अभियुक्ताओ को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही 02 भट्टियों के साथ लगभग 300 किलो महुआ लहन को मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता ।
- किशोरी पत्नी स्व मुन्ना निवासी लाला खेड़ा
- सरोज पत्नी स्व सोहन निवासी लाला खेड़ा थाना मौरावां को गिरफ्तार करते हुए थाना मौरावां जनपद उन्नाव में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
