
उन्नाव।जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय उन्नाव द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान न्योतनी हसनगंज उन्नाव के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 14.06.2023 को आयोजित किया जा रहा है। मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आर्युेवेदिक प्रा0लि0 द्वारा जिला, ब्लाक तथा क्लस्टर हेड मैन काइन्डस हेल्थ केयर सर्विस द्वारा स्टोर कीपर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0 द्वारा मार्केटिंग एजीक्यूटिव एवं श्रेया लेड ब्लफ मैनुफक्चर पलान्ट मैनेजमेन्ट सर्विस, द्वारा सेल्स मार्केटिंग पीपल ट्री, प्रा0लि0 द्वारा लाइन आपरेटर ओरियंट इलेक्ट्रानिक्स इलेक्टिकल सर्विस द्वारा इलेक्ट्रीशियन, द्वारा मैन काइन्डस हेल्थ केयर सर्विस द्वारा सुपरवाइजर तथा सिप्ला आयुर्वेद लि0मि0 द्वारा सुपरवाइजर पदों हेतु कुल 593 रिक्ति पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के द्वारा चयन की कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया है कि 18 से 40 वर्ष वर्ग तथा इन्टरमीडिएट स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमाधारी उत्र्तीण पुरूष/महिला वर्ग अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in आॅनलाइन पंजीकरण कराने के बाद इच्छित कम्पनी में साक्षात्कार देने हेतु पोर्टल पर लाॅगिन करके रोजगार मेले हेतु आॅनलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 9275 से 16500 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेगें।
