
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में जनपद के समस्त पीआरवी वाहनों में तैनात कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में सीओ सिटी आशुतोष कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक 112, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन उपस्थित रहे। गोष्ठी में सभी कर्मचारियों को इवेन्ट प्राप्त होने पर तत्काल एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए कम से कम समय में मौके पर पहुंचने एवं कुशलतापूर्वक इवेन्ट को क्लोज करने, वर्दी के टर्न आउट को बेहतर रखने, रात्रि के रूट चार्च के हिसाब से संवेनशील इलाकों में पैट्रोलिंग करने, पीआरवी वाहन की लाइट एवं हूटर की क्रियाशीलता सही रखने एवं लोगों से सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।


