
संवाददाता सचिन पांडेय
उन्नाव। 5 फरवरी दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के द्वारा परम ज्ञानी संत शिरोमणि सामाजिक परिवर्तन के महानायक संत सद्गुरु रविदास महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आज रायबरेली क्रॉसिंग उन्नाव से तिकोनिया पार्क एसपी ऑफिस से होते हुए शहर के कई स्थानों पर सतगुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई, इसके अलावा जनपद के कई मंडलों पर जैसे पुरवा में जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी निर्मल एवं मंडल अध्यक्ष रविंद्र रावत के नेतृत्व में मनाई गई जयंती उन्नाव शहर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गौतम , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर रतन चौधरी, मुकेश कठेरिया जिला मंत्री, आदर्श कुमार गौतम जिला सोशल मीडिया प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष साधुराम, आदि अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
