
उन्नाव।।जन-संवाद से समाधान पहल से फरियादियों में जगी उम्मीद
डीएम घनश्याम मीना की नई पहल से शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को जोड़कर मौके पर हो रहा समाधान।
फरियादियों की मौजूदगी में ही अधिकारियों को दिए जा रहे निर्देश।
दूर-दराज से आने वाले लोगों को बार-बार नहीं काटने पड़ रहे चक्कर।
डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश।
22 अप्रैल से अब तक 594 शिकायतें हुईं प्राप्त।
387 शिकायतों का कराया जा चुका है निस्तारण।
राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक पहुंचीं।
जनता और प्रशासन के बीच बढ़ा भरोसा, लोगों ने पहल की सराहना की।


