
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।मगरायर गांव में 6 दबंगों ने महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की।
पिता का आरोप है कि बेटी को घर में खींचकर कपड़े फाड़े गए,
और बचाने पहुंची मां को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा गया।
हमले में महिला का हाथ टूट गया और आंख के पास गंभीर चोट आई।
पीड़ित परिवार ने थाना बीघापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर बीघापुर पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को बीघापुर CSC में भर्ती कराया।
महिला की हालत गंभीर।
महिला को किया जा सकता है उन्नाव जिला चिकित्सालय को रिफर।


